Bigg Boss 18 में धमाल मचाने आ रही ये जल्द पति से लेने वाली है तलाक

उर्मिला मातोंडकर न सिर्फ बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री हैं बल्कि वो एक राजनेता भी हैं। इन दिनों उर्मिला एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शादी के 8 साल बाद उर्मिला मातोंडकर अपने पति मोहसिन अख्तर से तलाक लेने जा रही हैं और इन रिपोर्ट्स में ये भी लिखा गया है कि उर्मिला और मोहसिन का तलाक आपसी सहमति से नहीं हो रहा है।

जब कोई सेलेब्रिटी किसी विवाद में फंसता है तो अक्सर उसके साथी उससे दूरी बना लेते हैं।

लेकिन बिग बॉस हमेशा ऐसे सेलेब्रिटीज की तलाश में रहता है। अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उर्मिला मातोंडकर से जुड़ी तलाक की खबर वायरल होने के बाद उन्हें सलमान खान के शो में शामिल होने का ऑफर दिया गया है, 25 साल पहले उर्मिला सलमान खान के साथ एक फिल्म भी कर चुकी हैं। दोनों ने ‘जानम समझा करो’ में साथ काम किया था। अब सलमान की ये को-स्टार उनके शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो सकती हैं। हालांकि कई रियलिटी शो जज कर चुकी उर्मिला ने अभी तक बिग बॉस 18 में शामिल होने के लिए हां नहीं कहा है। उर्मिला ने अपने से 10 साल छोटे मोहसिन अख्तर से शादी की है। कहा जा रहा है कि बच्चा न होने की वजह से दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। हालांकि न तो उर्मिला ने इस बात की पुष्टि की है और न ही उनके पति मोहसिन ने इस मामले पर कुछ कहा है।

उर्मिला पहले भी कई रियलिटी शो कर चुकी हैं

उर्मिला मातोंडकर का रियलिटी शो से नाता काफी पुराना है। उन्होंने झलक दिखला जा सीजन 2 से लेकर चक धूम धूम, डांस महाराष्ट्र डांस, डीआईडी सुपरमॉम जैसे कई रियलिटी शो जज किए हैं। लेकिन अभी तक बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा ने किसी भी रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा नहीं लिया है, ऐसे में जाहिर सी बात है कि उर्मिला मातोंडकर जैसी बड़ी हस्ती को बिग बॉस में शामिल होने के लिए राजी करना मेकर्स के लिए आसान नहीं होगा। लेकिन पूजा भट्ट के बाद अब बिग बॉस के मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम भी एक बार फिर उनके शो से जुड़ने के लिए राजी हो जाएंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उर्मिला मातोंडकर सलमान के शो में शामिल होने के लिए हां कहती हैं या फिर बिग बॉस का ऑफर ठुकरा देती हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]