उज्जैन में भारी बारिश के कारण महाकाल मंदिर के सामने महाराजवाड़ा स्कूल भवन की दीवार का एक हिस्सा ढहने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार शाम को भारी बारिश के कारण महाकाल मंदिर के सामने महाराजवाड़ा स्कूल भवन की दीवार का एक हिस्सा ढहने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।उज्जैन के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण महाराजवाड़ा स्कूल की दीवार का एक हिस्सा ढह गया, जिसके नीचे चार लोग दब गए।उन्होंने बताया कि बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और मलबे से निकाल कर लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]