पति की मौत के बाद इस फेमस हॉलीवुड एक्ट्रेस को फिर मिला प्यार

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस केल्सी पार्कर की जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी है। पति की मौत के 2 साल बाद एक्ट्रेस को नया प्यार मिला है, जिसका ऐलान उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर अपने फैंस के साथ किया है।

केल्सी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं और उनके फैंस भी उन्हें इस तरह देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

दो साल पहले हुई थी पति की मौत
जाहिर है केल्सी पार्कर के पति की दो साल पहले मौत हो गई थी। एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ यह दुखद खबर शेयर करते हुए कहा था कि उनके दिवंगत पति जल्द ही उनके लिए किसी को भेजने वाले हैं। अब जब केल्सी की जिंदगी में नए प्यार ने दस्तक दी है तो उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह किसी खास के साथ वक्त बिताती नजर आ रही हैं।

बॉयफ्रेंड के साथ शेयर की तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में आप देख सकते हैं कि केल्सी पार्कर किसी गार्डन में खड़ी नजर आ रही हैं। उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड भी नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि केल्सी पार्कर ने तस्वीर में अपने बॉयफ्रेंड का चेहरा नहीं दिखाया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए केल्सी ने कैप्शन दिया, ‘हां ये सही है! जब आप किसी से प्यार करते हैं तो आप चाहते हैं कि वो हमेशा खुश रहे। भले ही आपने ऐसा किया हो।’ एक्ट्रेस की जिंदगी में आए नए प्यार को देखकर उनके फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

शेयर किया इमोशनल पोस्ट

जाहिर है कि केल्सी पार्कर के पति की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत से एक्ट्रेस को गहरा सदमा लगा था। एक्ट्रेस ने पति की याद में एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आज भी मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि तुम मुझे छोड़कर चले गए हो। मैं काफी समय से अकेली थी, तुम्हारे आने के बाद काफी कुछ बदल गया। तुम्हें गर्व होगा कि आज भी घर वैसा ही है जैसा हमने प्लान किया था। राय स्कूल में है और अच्छी तरक्की कर रहा है। बोधि अपनी फुटबॉल किट नहीं उतारेगा। आज भी मैं तुम्हें बहुत मिस करती हूं।’ बता दें कि केल्सी पार्कर के पहले पति से दो बच्चे हैं। पति की मौत के बाद एक्ट्रेस दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही कर रही थीं। हालांकि अब उनकी जिंदगी में पति की कमी पूरी हो गई है। फैंस भी एक्ट्रेस की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही उन्हें उम्मीद है कि पति को भूलकर केल्सी अब अपनी जिंदगी में खुशी-खुशी आगे बढ़ पाएंगी और वो खुशियां वापस पा सकेंगी जिसकी वो हकदार हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]