Alia-Ranbir की लाडली ने पहली बार बोला था ये शब्द, एक्ट्रेस ने सुनाया राहा से जुड़ा मजेदार किस्सा

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल 2022 में अपनी बेटी राहा कपूर को वेलकम किया था. कपल ने पिछले साल क्रिसमस के मौके पर राहा को कैमरे के सामने लाया था. राहा की क्यूटनेस से पूर इंटरनेट भर गया था.अब उनकी लाढली दो साल की होने वाली है. अक्सर वो अपने मम्मी-पापा की गोद में मस्ती करती हुई नजर आती हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि राहा ने सबसे पहले मम्मा या पापा में से क्या बोला था.

क्या था राहा कपूर का पहला शब्द?

राहा कपूर को हाल ही में अपने मम्मी-पापा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. एयरपोर्ट की वीडियोज को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपनी दादी नीतू कपूर से कुछ कहने की कोशिश कर रही हैं. राहा के इस इंदाज ने सभी का दिल जीत लिया. इस बीच आलिया ने बताया कैसे उनकी बेटी ने पहली बार मम्मा बोला तो उन्होंने उसका वीडियो बनाया.

क्या था राहा कपूर का पहला शब्द?

आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि राहा ने सबसे पहले मम्मा कहना सीखा. एक्ट्रेस ने कहा कि जब राहा ने पहली बार मम्मा कहा उस वक्त वो बेटी के साथ अकेली थीं. इससे पहले उनके घर में इस बात को लेकर बेहेस हो रही थी कि उनकी बेटी पहले मम्मी बोलेगी या पापा. जब राहा ने पहली बार मम्मा बोला तो वो इस पल को रिकोर्ड नहीं कर पाईं. इसके लिए उन्होंने राहा से कहा एक बार और बोल के दिखाओ बेटा जिसके बाद उन्होंने सबूत के तौर पर वीडियो बनाकर रख लिया.

आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को थिएटर्स मे रिलीज हो रही है. इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म एल्फा में भी नजर आने वाली हैं. जिसमें उनका साथ देंगी शरवरी वाघ. लव एंड वॉर में एक बार फिर रणबीर और आलिया की जोड़ी दिखने वाली है. फिल्म का डायरेक्शन जय लीला भंसाली कर रहे हैं जिसमें विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]