यूपी में बिजली की बढ़ी कीमतों पर दिल्ली की मनोनीत CM आतिशी का योगी सरकार पर निशाना

यूपी में बिजली की बढ़ी कीमतों पर दिल्ली की मनोनीत CM आतिशी का योगी सरकार पर निशाना

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 1 किलोवाट कनेक्शन के दाम 250 फीसदी और 5 किलोवाट कनेक्शन के दाम 118 फीसदी बढ़ा दिए हैं। ये वही उत्तर प्रदेश सरकार है जिसने गर्मियों में 8 घंटे बिजली कटौती की थी। बीजेपी का बिजली का मॉडल है – ‘लंबे बिजली कट और महंगी बिजली’, इसीलिए दिल्ली की जनता के लिए बहुत जरूरी है कि वो अरविंद केजरीवाल को दोबारा चुनकर दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए, वरना जो स्थिति आज हम उत्तर प्रदेश में देख रहे हैं, वही स्थिति दिल्ली में भी होगी। मैं आज दिल्ली वालों से कहना चाहती हूं कि जब फरवरी में चुनाव होंगे तब आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाएं तभी दिल्ली में 24 घंटे बिजली और सबसे सस्ती बिजली आएगी। आने वाले 4 महीने में जब तक मेरे पास मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है, मैं दिल्ली की जनता की सुरक्षा करने की पूरी कोशिश करूंगी।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]