हिमेश रेशमिया के पिता मशहूर संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया का 87 साल की उम्र में निधन

हिमेश रेशमिया के पिता मशहूर संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।विपिन रेशमिया सांस लेने में तकलीफ और उम्र संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे।18 सितंबर की रात अस्पताल में भर्ती कराए गए और देर रात निधन हो गया। विपिन 87 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार आज, 19 सितंबर को मुंबई में किया जाएगा।

विपिन रेशमिया ने संगीत निर्देशन में आने से पहले एक टेलीविजन धारावाहिक निर्माता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उसके बाद संगीतकार ने तेरा सुरूर, द एक्सपोज़ और इंसाफ की जंग के लिए निर्माता का काम किया। विपिन रेशमिया के ‘द एक्सपोज’ और ‘तेरा सुरूर’ फिल्मों में उनके बेटे हिमेश रेशमिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, विपिन ने ‘इंसाफ का सूरज’ नाम की फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज किया था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]