म्यांमार में तूफान और बारिश के बाद बाढ़ एवं भूस्खलन से 226 लोगों की मौत हो गई और 77 लोग लापता

म्यांमार में पिछले सप्ताह आए यागी तूफान और बारिश के बाद बाढ़ एवं भूस्खलन से 226 लोगों की मौत हो गई और 77 लोग लापता हैं। म्यांमार में प्राकृतिक आपदा से मरने वालों की संख्या 500 के पार पहुंच चुकी है।प्रभावित क्षेत्रों में संचार संबंधी संकट के कारण मरने वालों की संख्या की गिनती धीमी है।

भारत ने भेजी राहत सामग्री

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने मंगलवार को कहा कि सद्भाव अभियान के तहत नौसेना और वायुसेना ने म्यांमार को सहायता की दूसरी खेप भेज दी है। 32 टन राहत सामग्री के साथ ही 10 टन राशन भेजा गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]