बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को माता-पिता बनने की बधाई देने के लिए अस्पताल पहुंचे

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को माता-पिता बनने की बधाई देने के लिए मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंचे।वीडियो में शाहरुख खान की कार को अस्पताल परिसर में प्रवेश करते और बाहर निकलते हुए देखा गया। दीपिका पादुकोण ने आठ सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया है।

इस खबर की आधिकारिक पुष्टि दंपति ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की। बच्ची के आगमन के बाद कई मशहूर हस्तियों और प्रशंसकों ने इस खुशी की खबर पर उन्हें बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]