ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की टक्कर को लेकर बड़ा बयान दिया


स्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की टक्कर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है जो भी बल्लेबाज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाएगा, उसकी टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी उठाएगी।

स्टीव और विराट की टक्कर पर क्या बोले मैक्सवेल?
स्टीव और विराट के बीच आगामी सीरीज में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों फैब 4 का हिस्सा हैं जिसमें इंग्लैंड के जो रूट और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन शामिल हैं। मैक्सवेल का मानना है कि दोनों की बल्लेबाजी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नतीजे पर असर पड़ेगा। मैक्सवेल ने कहा-जिस तरह से ये दोनों सुपरस्टार बल्लेबाज स्मिथ और कोहली खेल रहे हैं , मुझे लगता है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के नतीजे पर इनकी बल्लेबाजी का काफी असर पड़ेगा।
मैक्सवेल ने दावा किया कि दोनों में एक का बल्ला जमकर आग उगलेगा। उन्होंने कहा- ये दोनों या दोनों में से एक काफी रन बनाने वाला है। हमारे दौर के इन दोनों बेहतरीन खिलाड़ियों को आमने-सामने खेलते देखने में मजा आएगा।

‘कोहली ऑस्ट्रेलियाई हैं’
कोहली और स्मिथ दोनों पूर्व कप्तान हैं और मैदान पर दोनों के बीच कई बार तीखी बहस हो चुकी है। पिछले कुछ समय में हालांकि इनके रिश्तों में सुधार आया है। हाल ही में स्मिथ ने कहा था कि तेवरों की बात करें तो कोहली भारतीय खिलाड़ियों में आस्ट्रेलियाई हैं। उन्होंने कहा- मेरा मानना है कि सोच और एक्शन के मामले में विराट कोहली आस्ट्रेलियाई हैं। वह जिस तरह से चुनौती का सामना करते हैं और विरेाधी पर हावी होने की कोशिश करते हैं। वह भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा आस्ट्रेलियाई हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]