बांग्लादेश ने पाकिस्तान को रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी 6 विकेट से हरा दिया

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी 6 विकेट से हरा दिया और इसके साथ ही दो मैच की सीरीज में मेजबान टीम का पूरी तरह सफाया कर दिया।बांग्लादेश ने रावलपिंडी में ही खेला गया सीरीज का पहला टेस्ट भी जीता था। बांग्लादेश को जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे मेहमान टीम ने 4 विकेट पर हासिल कर लिया।
बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में नजमुल हुसैन शान्तो ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 38 रन बनाए। उनके अलावा ओपनर जाकिर हसन ने 40 और मोमिनुल हक ने 40 रन की पारी खेली।
