इजराइल में हमास की क्रूरता से गम और गुस्सा……


आतंकवादी समूह हमास के क्रूर पंजों में जकड़े छह इजराइली बंधकों की मौत से सारा देश गम और गुस्से में डूबा हुआ है। इन सभी बंधकों के शव स्वदेश पहुंचने पर लोग फूट-फूटकर रो पड़े।लोगों ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर युद्ध को रोकने और बंधकों की घरवापसी के समझौते में विफलता का आरोप लगाया है। सरकार के खिलाफ देश में रविवार को दिनभर प्रदर्शन हुए। इजराइल के सबसे बड़े ट्रेड यूनियन फेडरेशन हिस्टाड्रट ने सरकार पर युद्ध विराम समझौते पर हस्ताक्षर करने को लेकर दबाव डालने के लिए आज आम हड़ताल का आह्वान किया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]