मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में तीन बच्चों की डूबने से मौत

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में तीन बच्चों की डूबने से मौत का मामला सामने आया है. यहां के सुवासरा थाना इलाके में तालाब में डूब जाने से तीन बच्चों की जान चली गई. इस घटना के बाद पूर्व मंत्री हरदीप सिंह डंग मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये आर्थिक मदद देने का ऐलान किया.मंदसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि सुवासरा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले देवरिया विजय में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि तीनों बच्चे सुबह तालाब के किनारे देखे गए थे. जब वे शाम तक वापस नहीं लौटे तो गांव में हलचल हो गई. तीनों बच्चों की तलाश शुरू की गई. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]