स्त्री 2 की तूफानी रफ्तार कंगना ने कहा मेरे खिलाफ इंडस्ट्रीज में हुई साजिश

मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए।जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।
स्त्री 2 की ताबड़तोड़ कमाई
बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। वीकडेज में तो फिल्म की कमाई भले ही कम रही हो लेकिन अब दूसरा वीकेंड आ गया है और स्त्री के अच्छे दिन भी। फिल्म का कलेक्शन शनिवार को वीकडेज के मुकाबले जहां डबल देखने को मिला तो वहीं भारत में फिल्म की कुल कमाई नया रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, 10वें दिन यानी शनिवार को स्त्री 2 ने 32.5 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद भारत में कुल आंकड़ा 341.65 करोड़ तक पहुंच गया है। जबकि 350 करोड़ का आंकड़ा फिल्म संडे कलेक्शन के साथ पूरा कर लेगी। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ तक पहुंच गया है।
कंगना रनौत का खुलासा, ‘रणबीर कपूर मेरे घर आए थे और बोले- ‘प्लीज मेरे साथ…’ मैंने मना कर दिया’
‘मेरे खिलाफ साजिश की गई’
कंगना रनौत अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। कंगना रनौत हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। अब कंगना रनौत ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बात करते हुए कहा, ‘कई कास्टिंग डायरेक्टर्स और डीओपी ने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया। एक्टर्स को मेरे साथ काम ना करने के लिए फोन किए जा रहे थे। मेरे खिलाफ बहुत साजिश रची गई।’ उन्होंने आगे कहा, चुनौतियों के बाद भी अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक और महिम चौधरी जैसे स्टार्स के साथ काम करके वह भाग्यशाली महसूस करती हैं।
