पाकिस्तान की जानीमानी संगीतकार हनिया असलम का हुआ निधन

पाकिस्तान की जानीमानी संगीतकार हनिया असलम का निधन हो गया है, वे सिर्फ 35 साल की थी। बताया जा रहा है कि हनिया का निधन रविवार को हुआ था। उनकी कजिन बहन सिंगर जेब हनिया ने उनके निधन की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की।
हनिया के निधन की खबर जैसे ही वायरल हुई, पाकिस्तान की म्यूजिक इंडस्ट्री को जबरदस्त झटका लगा। कोई भी उनके निधन की खबर पर भरोसा नहीं कर पा रहा था। पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी हनिया के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी।
