इजराइल के हमले महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। जंग की वजह से गाजा पूरी तरह तबाह हो गया है। लोगों को ना तो खाना मिल रहा है और ना ही पीने के लिए पानी। जंग की वजह से सबसे बुरा हाल महिलाओं और बच्चों का है।

गाजा में इजराइल के हमले लगातार जारी हैं। इस बीच गाजा में इजराइल की तरफ से किए गए ताजा हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। अस्पताल के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है।

हमले की टाइमिंग है अहम

इजराइल की तरफ से यह नवीनतम हमला ऐसे समय में किया गया है जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को अमेरिका के लिए रवाना होंगे, जहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे। इस दौरान नेतन्याहू अमेरिकी संसंद को संबोधित करते हुए हमास के खिलाफ नौ महीने से जारी युद्ध के लिए अपना पक्ष रखेंगे, जबकि संघर्ष विराम वार्ता जारी रहेगी।

गाजा में मिला पोलियो का वायरस

युद्धग्रस्त गाजा में पोलियो का वायरस सामने आने के बाद स्थिति और भी बदतर हो गई है क्योंकि क्षेत्र की 23 लाख आबादी के लिए पानी और सफाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं जिनमें से अधिकांश विस्थापित हो गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि पोलियों के कारण होने वाले लक्षणों के लिए किसी का भी इलाज नहीं किया गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]