प्लेन के ऑयल टैंक में जोरदार धमाका हुआ और 2 मिनट के अंदर विमान में सवार 230 लोग मारे गए

फ्लाइट टेकऑफ होते ही 16 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंच गई, 10 मिनट ही हुए थे कि प्लेन के ऑयल टैंक में जोरदार धमाका हुआ और 2 मिनट के अंदर विमान में सवार 230 लोग मारे गए।धमाका इतना जोरदार था मानो बम फट गया हो। नीचे जमीन पर खड़े लोगों को भी धमाके की आवाज सुनाई दी। लोगों ने आग की लपटों से घिरे प्लेन के टुकड़े और लोगों की लाशें नीचे गिरती देखीं। इसके बाद मलबा और लाशें अटलांटिक महासागर में मिलीं
लोगों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया, लेकिन कोई पैसेंजर जिंदा नहीं मिला। कुछ पैसेंजरों की लाशें पानी में तैरती मिलीं और कुछ की किनारे पर मिलीं। लाशें बुरी हालत में जली हुई थीं। हादसा आज से 28 साल पहले 17 जुलाई 1996 को अमेरिका में हुआ था, जिसे देश के इतिहास का सबसे घातक विमान हादसा माना गया। लोगों ने आग के गोले नीचे गिरते देखे और पुलिस को सूचना दी, तब प्लेन क्रैश का पता चला। फिर पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
