वेस्टइंडीज की महिला कैरेबियाई प्रीमियर लीग में ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स की मेंटर बनाया गया


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद कोचिंग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं. झूलन आईपीएल में के बाद सीपीएल यानी कैरेबियन प्रीमियर लीग में मेंटर बनने जा रही हैं.

झूलन को वेस्टइंडीज की महिला कैरेबियाई प्रीमियर लीग में ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स की मेंटर बनाया गया है. बता दें कि इस टीम ने भारतीय खिलाड़ियों जेमिमाह रॉड्रिग्स, शिखा पांडे को भी साइन किया है वहीं कप्तानी डिएंड्रा डॉटिन के हाथ में है. ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स आईपीएल की केकेआर फ्रेंचाइजी का हिस्सा है. झूलन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की मेंटर हैं.

मेंटर बनने के बाद क्या बोली गोस्वामी

ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स का मेंटर बनने के बाद झूलन गोस्वामी ने कहा, टीम के सीईओ वेंकी मैसूर शाहरुख खान ने आईपीएल के दौरान ही मुझे मेंटर बनने का ऑफर दिया था. वे प्रबंधन के अहम व्यक्ति हैं सभी का ध्यान रखते हैं जो प्रशंसनीय है. ये मेरे लिए बेहद खुशी सम्मान की बात है. महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग 21 से 29 अगस्त तक खेली जायेगी. इस टूर्नामेंट में कुल सात मैच खेले जाएंगे सभी मैच टरुबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले जाएंगे.

करियर पर नजर

झूलन गोस्वामी भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान रही हैं महिला क्रिकेट की महानतम तेज गेंदबाजों में शुमार की जाती हैं. बतौर तेज गेंदबाज अंंतराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके सबसे ज्यादा विकेट हैं. 2022 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाली झूलन गोस्वामी ने भारतीय टीम के लिए 12 टेस्ट 291 रन बनाने के साथ साथ 44 विकेट लिए. 204 वनडे में 1228 रन 255 विकेट, 68 टी 20 में 405 रन 56 विकेट दर्ज हैं. वे 2008 से 2011 के बीच भारतीय टीम की कप्तान रही थी. 25 वनडे में उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी की थी. आईपीएल के बाद सीपीएल में मेंटर बनने का मौका मिलना उनकी क्षमता को साबित करता है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]