कन्नड़ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और एंकर अपर्णा का हुआ निधन

टीवी इंडस्ट्री से आज सुबह एक मनहूस खबर सामने आई है। कन्नड़ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और एंकर अपर्णा का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने बेंगलुरु में अपने बनशंकरी निवास पर आखिरी सांस ली है।
अपर्णा के निधन की जानकारी उनके पति नागराज वस्थारे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया है कि एक्ट्रेस लंग कैंसर से जंग लड़ रही थीं। उनके कैंसर का चौथा स्टेज चल रहा था। इस दुखद खबर के आते ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कौन थीं अर्पणा?
बता दें कि अर्पणा कन्नड़ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस होने के साथ-साथ टीवी प्रजेंटर और रेडियो जॉकी भी रह चुकी थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1984 में पुट्टन्ना कनागल की आखिरी फिल्म ‘मसनदा हूवु’ से की थी। इसके अलावा उन्हें कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री में भी बड़ी पहचान मिली थी। साल 1990 के दौरान अर्पणा ने डीडी चंदना पर कई टेलीकास्ट होने वाले शो को होस्ट किया था, जिसमें उन्हें बड़ी उपलब्धि मिली थी। लोग अर्पणा को घर-घर में पहचानने लगे थे।
