यात्रियों से दो बस नेशनल हाईवे पर लैंड स्लाइड से त्रिशूली नदी में बह गई दोनों बसों में 60 से ज्यादा पैसेंजर थे, जो लापता

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आज बहुत बड़ा हादसा हुआ। सुबह करीब साढ़े 3 बजे नेशनल हाईवे पर लैंड स्लाइड से 2 बसें त्रिशूली नदी में बह गई। दोनों बसों में 60 से ज्यादा पैसेंजर थे, जो लापता हो गए हैं।
पुलिस-सेना और NDRF की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक भावेश रिमल दल बल के साथ मौके पर मौजूद हैं, लेकिन भारी बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी आ रही है। दोनों बसें काठमांडू जा रही थीं। एक एंजेल ट्रांसपोर्ट सर्विस की बस है और दूसरी गणपति डीलक्स सर्विस की बस है। एक बस में करीब 25 लोग थे। दूसरी में 40 से ज्यादा यात्री थे। गणपति डीलक्स की बस में बैठे लोगों में से 3 पैसेंजर कूदकर जान बचाने में सफल रहे। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने हादसे पर शोक जताया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]