लव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर मां पूनम सिन्हा और पिता शत्रुघ्न सिन्हा की एक फोटो साझा की

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को दो हफ्ते हो गए हैं. एक्ट्रेस की शादी में उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा शामिल हुए, लेकिन उनके दोनों भाई नजर नहीं आए.

जहीर इकबाल से शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा और लव सिन्हा के बीच अनबन की खबरों ने खूब जोर पकड़ा. इन सबके बीच अब सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने एक पोस्ट शेयर किया है जिससे एक बार फिर दोनों के बीच मतभेद होने के कयास तेज हो गए हैं.

आज सोनाक्षी सिन्हा और लव सिन्हा के पेरेंट्स की शादी की सालगिरह है. इस मौके पर
लव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर मां पूनम सिन्हा और पिता शत्रुघ्न सिन्हा की एक फोटो साझा की है. इस फोटो में लव सिन्हा और कुश सिन्हा अपने पेरेंट्स संग नजर आ रहे हैं, लेकिन इस फैमिली फोटो से सोनाक्षी गायब हैं.

लव सिन्हा ने शेयर की फोटो

लव सिन्हा अपने पेरेंट्स संग फोटो साझा करते हुए कैप्शन में लिखते हैं, ‘हैप्पी एनिवर्सरी टू अमेजिंग पेरेंट्स. हम आपके शुक्रगुजार हैं और आपके साथ साझा किया गया हर पल बेहद खास है’. एक्टर लव सिन्हा के इस पोस्ट ने सबका खूब ध्यान खींचा. सोशल मीडिया पर ये अटकलें भी तेज हो गई हैं कि शायद लव सिन्हा बहन सोनाक्षी से अबतक नाराज हैं.

डिलीट किया एक्ट्रेस के ससुर पर किया पोस्ट

बता दें, लव सिन्हा ने एक्ट्रेस के ससुर को लेकर कुछ समय पहले एक ट्वीट किया था जिसे उन्होंने सोनाक्षी और जहीर की शादी के बाद डिलीट कर दिया. हालांकि, आज साझा किए गए उनके इस पोस्ट से ये जाहिर हो गया है कि सोनाक्षी और लव के बीच सबकुछ ठीक नहीं है.

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधे थे. इस कपल ने कोर्ट मैरिज कर एक-दूसरे को हमसफर बनाया. मुस्लिम लड़के से शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होना पड़ा था.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]