मशहूर फिल्म निर्माता जॉन लैंडो का 63 साल की उम्र में हुआ निधन

मशहूर फिल्म निर्माता जॉन लैंडो का निधन हो गया है। वह 63 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके बेटे जेमी लैंडौ ने की। उन्होंने टाइटैनिक और अवतार जैसी ऑस्कर विजेता फिल्मों का निर्माण किया था।उनकी मौत किन कारणों से हुई इसको लेकर अभी आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं मिल सकी है।
जेम्स कैमरून के साथ खूब जमी जोड़ी
अपने करियर की शुरुआत जॉन लैंडौ ने 1980 के दशक में प्रोडक्शन मैनेजर के तौर पर की थी। अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने एक बाद एक सफलता की सीढ़ी चढ़ीय़ बाद में उन्होंने टाइटैनिक आपदा पर बनी निर्देशक जेम्स कैमरून की हाई-बजट फिल्म का निर्माण किया। जेम्स कैमरून और जॉन लैंडों की फिल्मों ने कुल 11 ऑस्कर पुरस्कार जीते।
Devara: ‘देवरा: पार्ट 1’ के दूसरे गाने की मिक्सिंग पूरी, जल्द रिलीज होगा अनिरुद्ध का बनाया रोमांटिक ट्रैक
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का किया निर्माण
इस जोड़ी ने अब तक रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष चार फिल्मों में से तीन का निर्माण भी किया। टाइटैनिक के अलावा इस सूची में पहले नंबर पर साल 2009 की फिल्म अवतार है, जबकि 2022 की सीक्वल अवतार: द वे ऑफ वॉटर तीसरे नंबर पर है। टाइटैनिक दुनियाभर में 100 करोड़ डॉलर से ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म थी। वहीं, एवेंजर्स: एंडगेम इस सूची में दूसरे नंबर पर है। जॉन लैंडौ ब्रॉडवे निर्देशक टीना लैंडौ, सिम्फनी स्पेस की कार्यकारी निदेशक कैथी लैंडौ और स्टार ट्रेक के निर्देशक लेस लैंडौ के भाई थे। निर्माता अपने पीछे उनके बेटे जेमी और जोडी के साथ पत्नी जूली छोड़ गए हैं।
