विदेश मंत्री जयशंकर की चीनी समकक्ष से मुलाकात, कजाकिस्तान में SCO समिट में पहुंचे हैं दोनों नेता

कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट का आयोजन हो रहा है.

इस दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने चीन के अपने समकक्ष वांग यी से मुलाकात की.
,,शंघाई सहयोग संगठन की 24वीं बैठक का आयोजन तीन से चार जुलाई तक है

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि एससीओ में भारत की प्राथमिकता प्रधानमंत्री के ‘Secure SCO’ विजन पर आधारित होगी. भारत का जोर सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, सहयोग, संपर्क, एकता, संप्रभुता का सम्मान, क्षेत्रीय एकता और पर्यावरण सुरक्षा पर है. इस दौरान बीते 20 सालों की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी और आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी.

बता दें कि इस बैठक में रूस के राष्ट्रपति पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी पहुंचे हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]