सेमीफाइनल में नौ विकेट से जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई


सेमीफाइनल में नौ विकेट से जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।पावरप्ले समाप्त हो चुका है और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 34/1 है।
दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका पांच रन के स्कोर पर क्विंटन डिकॉक के रूप में लगा। उन्हें फजलहक फारुकी ने बोल्ड किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान एडेन मार्करम उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रीजा हेंड्रिक्स क्रीज पर मौजूद हैं।
57 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए क्विंटन डिकॉक और रीजा हेंड्रिक्स उतरे हैं। पारी का पहला ओवर नवीन-उल-हक फेंक रहे हैं।
अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11.5 ओवर में 10 विकेट पर 56 रन बनाए हैं। अजमतुल्लाह उमरजई (10) के अलावा उनका कोई भी बल्लेबाज दोहरे स्कोर तक नहीं पहुंच पाया।
12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अफगानिस्तान की टीम ऑलआउट हो गई। तबरेज शम्सी ने अपना तीसरा विकेट नवीन-उल-हक के रूप में लिया। वह सिर्फ दो रन बना सके।
अफगानिस्तान को नौवां झटका कप्तान राशिद खान के रूप में लगा। उन्हें एनरिक नॉर्त्जे ने आउट किया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए फजलहक फारुकी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए नवीन-उल-हक क्रीज पर मौजूद हैं। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 53/9 है।
शम्सी ने 10वें ओवर में अफगानिस्तान को दो झटके दिए। उन्होंने पहले करीम जनत (8) को आउट किया। इसके बाद नूर अहमद को आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नवीन-उल-हक उतरे हैं।
अफगानिस्तान को छठा झटका एनरिक नॉर्त्जे ने दिया। उन्होंने अजमातुल्लाह उमरजई को स्टब्स के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए राशिद खान उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए करीम जनत क्रीज पर मौजूद हैं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 29/6 है।
23 पर अफगानिस्तान को लगा पांचवां झटका। मार्को यानसेन ने खरोटे को आउट किया। वह सिर्फ दो रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए करीम जनत उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए उमरजई क्रीज पर मौजूद हैं।
पारी का चौथा ओवर फेंकने आए कागिसो रबाडा ने दो विकेट चटकाए। पहली गेंद पर उन्होंने इब्राहिम जादरान को बोल्ड किया। इसके बाद चौथी गेंद पर मोहम्मद नबी को उन्होंने बोल्ड किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नांगेलिया खरोटे उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए उमरजई क्रीज पर मौजूद हैं। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 20/4 है।
अफगानिस्तान को दूसरा झटका भी मार्को यानसेन ने दिया। उन्होंने 16 रन के स्कोर पर गुलबदीन नईब को आउट किया। वह सिर्फ नौ रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अजमातुल्लाह उमरजई पहुंचे हैं। उनका साथ देने के लिए इब्राहिम जादरान क्रीज पर मौजूद हैं।
अफगानिस्तान को पहला झटका मार्को यानसेन ने दिया। उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज को चार रन के स्कोर पर आउट किया। वह बिना खाता खोले आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए गुलबदीन नईब पहुंचे हैं। उनका साथ देने के लिए इब्राहिम जादरान मौजूद हैं।
टी20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान राशिल खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। टी20 विश्वकप में इस मैदान पर अब तक चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। तीन बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने मैच जीता है। पहले बैटिंग करते हुए इस मैदान का औसत स्कोर 95 रन रहा है।

दोनों टीमों पर एक नजर-

दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग-11:
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, ऑनरिक नॉर्त्जे, तबरेज शम्सी।

अफगानिस्तान प्लेइंग-11:
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नंग्यालिया खरोटे, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

आईसीसी के मुकाबलों में दोनों टीमों का प्रदर्शन
आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में अफगानिस्तान पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। पहली बार ICC टी20 विश्व कप सेमीफाइनल खेल रही अफगानिस्तान के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती है। हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड भी खराब रहा है। आईसीसी के अलग-अलग टूर्नामेंट्स में सात बार सेमीफाइनल खेल चुकी अफ्रीकी टीम एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। 1999 में एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच टाई रहा था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]