नए घर में पड़े रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा राहा के पैर
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर बॉलीवुड इडंस्ट्री की सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं.

वह हमेशा मीडिया में छाई रहती हैं. राहा एक बार फिर से चर्चा बटोर रही हैं. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का ये घर पिछले कई महीनों से बन रहा है. दोनों अक्सर अपने अंडर कंस्ट्रक्शन घर का काम काम देने के लिए विजिट करते रहते हैं. इस बार कपल ने अपनी बेटी राहा को भी अपना बनता हुआ घर दिखाया है. बताया जा रहा है कि इस घर को बनवाने में अब तक आलिया और रणबीर लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं
नए घर में पड़े बेटी राहा के पैर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट ने बेटी राहा को अपनी गोद में लिया हुआ है. वहीं, रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस दौरान कपल की बेटी राहा थोड़ी परेशान दिखीं. मां की गोद में राहा गर्मी की वजह से चिड़चिड़ी सी नजर आईं. इस दौरान राहा प्रिंटेड बीज कलर का आउटफिट और ब्लैक शूज पहने हुए नजर आईं. आलिया बीज कलर का टॉप और मैचिंग पेंट में दिखाई दीं. वहीं, बेटे और बहू के साथ नीतू कपूर भी कार से उतरते हुए स्पॉट हुईं
दिवाली से पहले शिफ्ट हो सकती है कपूर फैमिली
बताया जा रहा है कि रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा के साथ इस साल दिवाली से पहले नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो पूरा कपूर परिवार इस साल नए घर में दिवाली सेलिब्रेट करेगा. मालूम हो कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी. 6 नवंबर, 2022 को दोनों बेटी राहा के माता-पिता बन गए थे.
