69 पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को नौवें ओवर में दूसरा झटका लगा। रिशाद हुसैन ने कप्तान मिचेल मार्श को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह एक रन बना सके। फिलहाल ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वॉर्नर क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 70 रन है।बारिश के बाद मैच फिर से शुरू हो चुका है। मुकाबला शुरू होते ही ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। रिशाद हुसैन ने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड किया। वह 21 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल कप्तान मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 65 रन है।
बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया है। 6.2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट गंवाए 64 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 18 गेंद में 32 रन और ट्रेविस हेड 20 गेंद में 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से इस समय पार स्कोर 35/0 था। ऑस्ट्रेलियाई टीम इससे काफी आगे है। इससे आगे अगर मैच नहीं होता है तो ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया ने चार ओवर में बिना विकेट गंवाए 36 रन बना लिए हैं। फिलहाल ट्रेविस हेड 13 गेंद में 18 रन और डेविड वॉर्नर 11 गेंद में 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों ने बांग्लादेशी गेंदबाजों पर चौके-छक्के जड़े हैं। बांग्लादेश ने 141 रन का लक्ष्य दिया है।
बांग्लादेश की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 141 रन का लक्ष्य रखा है। बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 140 रन बनाए। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, जबकि तौहिद हृदोय ने 40 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने खास उपलब्धि हासिल की। वह टी20 विश्व कप 2024 में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने। वहीं, ओवरऑल टी20 विश्व कप में वह ऐसा करने वाले सातवें खिलाड़ी है। कमिंस टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले ब्रेट ली के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई हैं। ली ने ऐसा 2007 टी20 विश्व कप में किया था।
कमिंस ने 18वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर महमूदुल्लाह और मेहदी हसन को आउट किया था। इसके बाद 20वें ओवर की पहली गेंद पर तौहिद को आउट करते हुए कमिंस ने खास उपलब्धि हासिल की। कमिंस के अलावा एडम जैम्पा ने दो विकेट झटके। वहीं, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक विकेट मिला।
बांग्लादेश के लिए कप्तान शांतो और तौहिद के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। स्टार्क ने पहले ही ओवर में तंजीद हसन (0) को क्लीन बोल्ड कर टीम को पहला झटका दिया था। इसके बाद लिटन दास ने शांतो के साथ मिलकर 58 रन की साझेदारी की, लेकिन जैम्पा ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने लिटन को क्लीन बोल्ड किया। वह 16 रन बना सके। इसके बाद रिशद हुसैन दो रन बनाकर मैक्सवेल का शिकार बने। जैम्पा की फिरकी का जादू एक बार फिर चला और उन्होंने जम चुके शांतो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। शांतो ने 36 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली। शाकिब अल हसन (8) का कैच स्टोइनिस ने अपनी ही गेंद पर लपका। महमूदुल्लाह दो रन बनाकर और मेहदी खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। तस्कीन सात गेंद में 13 रन और तंजीम हसन शाकिब चार रन बनाकर नाबाद रहे।
18वें ओवर में बांग्लादेश की टीम को पैट कमिंस ने दो झटके दिए। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर महमूदुल्लाह को क्लीन बोल्ड किया। वह दो रन बना सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर मेहदी हसन को जैम्पा के हाथों कैच कराया। वह अब जब 20वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आएंगे तो हैट्रिक पर होंगे। फिलहाल तौहिद हृदोय और तस्कीन अहमद क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर सात विकेट पर 133 रन है।
17 ओवर के बाद बांग्लादेश ने पांच विकेट गंवाकर 117 रन बना लिए हैं। फिलहाल तौहिद हृदोय और महमूदुल्लाह क्रीज पर हैं। 17वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने शाकिब अल हसन का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 10 गेंद में आठ रन बना सके। एडम जैम्पा दो विकेट ले चुके हैं।
बांग्लादेश को 13वें ओवर में 84 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। एडम जैम्पा ने कप्तान नजमुल शांतो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 36 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। यह जैम्पा का दूसरा विकेट रहा। इससे पहले उन्होंने लिटन दास को आउट किया था। फिलहाल शाकिब अल हसन और तौहिद हृदोय क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 89 रन है।
11 ओवर के बाद बांग्लादेश ने तीन विकेट गंवाकर 72 रन बना लिए हैं। फिलहाल तौहिद हृदोय एक रन और कप्तान नजमुल शांतो 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 10वें ओवर में मैक्सवेल ने रिशद हुसैन को जैम्पा के हाथों कैच कराया था। वह दो रन बना सके थे। वहीं, लिटन दास और तंजीद हसन भी पवेलियन लौट चुके हैं। लिटन को जैम्पा और तंजीद को स्टार्क ने पवेलियन भेजा था।
बांग्लादेश की टीम को नौवें ओवर में 58 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। लिटन दास 25 गेंद में 16 रन बनाकर जैम्पा का शिकार बने। शून्य पर पहला विकेट गंवाने के बाद लिटन ने कप्तान शांतो के साथ 58 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल रिशाद हुसैन और शांतो क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर 60 रन है।
छह ओवर के बाद बांग्लादेश ने एक विकेट गंवाकर 39 रन बना लिए हैं। फिलहाल लिटन दास 19 गेंद में 13 रन और कप्तान नजमुल शांतो 14 गेंद में 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। शून्य पर पहला विकेट गिरने के बाद दोनों ने 39 रन की साझेदारी की है। हालांकि, रन रेट बेहद कम है।
बांग्लादेश की टीम को पहले ही ओवर में शून्य के स्कोर पर पहला झटका लगा। तंजीद हसन को मैच की तीसरी ही गेंद पर मिचेल स्टार्क ने क्लीन बोल्ड किया। वह खाता नहीं खोल सके। फिलहाल कप्तान नजमुल शांतो और लिटन दास क्रीज पर हैं। एक ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर एक विकेट पर चार रन है।
बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।
बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। मार्श ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को पिछले मैच में आराम दिया गया था। इन दोनों की वापसी हुई है। नाथन एलिस और एश्टन एगर को बाहर किया गया है। वहीं, बांग्लादेश के कप्तान ने भी एक बदलाव किया है। शाकी मेहदी को जाकीर अली की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।
