सोनाक्षी सिन्हा की शादी से नाराज माँ ने उठाया बड़ा कदम

मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा दुल्हन बनने वाली हैं। 23 जून को उनकी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी होगी। शादी की खबरों के बीच सोनाक्षी का उनके परिवार संग रिलेशन हॉट टॉपिक बना हुआ है।अब रेडिट पर सामने आए एक दावे ने प्रशंसकों को चौंका दियाहै। मालूम पड़ा है कि सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां पूनम एवं भाई लव को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करती हैं। सोनाक्षी सिन्हा की फॉलोइंग लिस्ट में पिता शत्रुघ्न और भाई कुश हैं। लव सिन्हा की इंस्टा प्रोफाइल की फॉलोइंग लिस्ट में भी बहन सोनाक्षी का नाम नहीं है।

वही ये दावा सामने आने के पश्चात् प्रशंसक कंफ्यूज अवश्य हो गए हैं। पूनम सिन्हा की फॉलोइंग लिस्ट पर नजर डालें तो वो पति शत्रुघ्न, बेटे लव-कुश को फॉलो करती हैं। मगर बेटी सोनाक्षी लिस्ट में कहीं भी नहीं हैं। अभी ये कंफर्म नहीं है सोनाक्षी-लव-पूनम सिन्हा एक दूसरे को पहले से फॉलो नहीं करते या हाल ही में अनफॉलो किया है। लेकिन लोगों को अटकलें लगाने का मौका मिल गया है। लोगों को लगता है परिवार में जरूर कोई इश्यू है। एक ने लिखा- ऐसा नजर आता है जैसे सोनाक्षी की जहीर संग शादी से परिवार खुश नहीं है।

वही कई लोगों का मानना है लोग ओवर एनालिसिस करते हैं। एक शख्स ने लिखा- उनकी मां इंस्टा पर कम एक्टिव हैं, इसलिए शायद फॉलो नहीं करती। गैरजरूरी अफवाहें। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। अब सोनाक्षी क्यों अपने भाई लव को इंस्टा पर फॉलो नहीं करतीं, क्या परिवार में कोई विवाद है? इसका जवाब अभिनेत्री बेहतर दे सकती हैं। सोनाक्षी-जहीर की शादी के फंक्शन 20 जून से आरम्भ होने जा रहे हैं। 23 जून को शादी के पश्चात् इंडस्ट्री के दोस्तों को शानदार दावत दी जाएगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]