चंबल नदी में यात्रियों से भरी नाव पलटी नाव में 18 से अधिक यात्री सवार थे

मध्य प्रदेश की चंबल नदी में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी नाव पलट गई। नाव में 18 से अधिक यात्री सवार थे। नाव पलटते ही चीख पुकार मच गई। गनिमत रही कि स्थानीय लोगों की नजर पड़ गई और उन्होंने बिना देरी किए तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू किया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।घटना एमपी के पोरसा इलाके के विंडवा से यूपी के उसैद घाट के बीच की है। जहां चंबल नदी पार करके आए यात्रियों की नाव घाट पर पलट गई। नाव में 7-8 बाइक भी रखी गई थी। नाव के पलटने के बाद स्थानीय लोगों ने रस्सी डालकर यात्रियों को बाहर निकाला। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और 8 बाइक भी निकाल ली गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]