ऑस्ट्रेलिया के जीतते ही सुपर-8 में पहुंच गई ये टीम, वरना हो जाती टूर्नामेंट से बाहर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर का रास्ता दिखाया है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की इस जीत से इंग्लैंड क्रिकेट टीम काफी खुश होगी, क्योंकि कंगारुओं की इस जीत की बदौलत इंग्लिश टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.जी हां, यदि इस मैच में स्कॉटलैंड की टीम जीत जाती, तो इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ता. मगर, ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को हराया इंग्लैंड को सुपर-8 की टिकट मिल गई.
ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को दी मात
ऑस्ट्रेलिया स्कॉटलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में एक अहम मुकाबला खेला गया. इस मैच पर सिर्फ इन 2 टीमों के अलावा इंग्लैंड की टीम भी नजरें टिकाए बैठी थी. अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस मैच में मिली हार के साथ ही स्कॉटलैंड की टीम सुपर-8 की रेस से बाहर होने के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे मार्कस स्टोइनिस रहे, जिन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 9 चौके 2 छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को सुपर-8 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
