सोनाली बेंद्रे ने दिग्गज कोरियोग्राफर को लेकर किया बड़ा खुलासा

सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं. सोनाली बेंद्रे ने 90 के दशक में कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई. केवल एक्टिंग ही नहीं सोनाली ने अपने स्पेशल डांस परफॉर्मेंस के लिए भी खूब वाहवाही बटोरी है.सोनीली इन दिनों एक डांस रियलिटी शो को जज कर रही हैं.ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में आई थीं, तो उन्हें बिल्कुल भी डांस करना नहीं आता था

डांस नंबर्स की वजह से हुई एंग्जायटी

सोनाली बेंद्रे ने बताया कि जब वह फिल्मी दुनिया में आई थीं तो कोई ट्रेंड डांसर नहीं थीं. एक इंटरव्यू में सोनाली ने कहा- ‘डांस नंबर्स की वजह से मुझे बुरी एंग्जायटी हो गई थी. यह गजब है कि मैं कोई ट्रेन्ड डांसर नहीं हूं. मैं ट्रेंड एक्टर भी नहीं हूं. मैंने कभी थिएटर नहीं किया. तो गानों की शूटिंग मेंरे लिए बुरे सपने की तरह होती थी. मैं कई रातें सोई नहीं हुई हूं.’ सोनाली ने बताया कि उन्हें डांस वाले गानों का हिस्सा बनने से बहुत घबराहट हुआ करती थी. एक वक्त तो ऐसा आया, जब एक गाने के दौरान कोरियोग्राफर सरोज खान उनसे परेशान हो गई थीं.

मारने के लिए तैयार थी सरोज खान

कोरियोग्राफर सरोज खान का किस्सा सुनाते हुए सोनाली ने आगे कहा- ‘मैंने शाहरुख खान के साथ इंग्लिश बाबू देसी मेम की, जहां सरोज खान मुझे मारने के लिए तैयार थीं क्योंकि मैं डांस नहीं कर पा रही थी मैं एक बार डांसर का किरदार प्ले कर रही थी. मैं स्ट्रगल कर रही थी. हर घंटे में काम नहीं कर पा रही थी, मैं कोशिश कर रही थी कि कैसे डांस करना है अहमद, जो उस समय सरोज जी के असिस्टेंट थे… मुझे याद है कि वह कैसे मुझे चॉकलेट आइसक्रीम की रिश्वत देते थे.मैं कहती थी कि मैं डांस नहीं कर सकती हूं. मैं तंग आ गई थी. वे कहते- बस एक बार करके देखो, यह चॉकलेट है, यह आइसक्रीम है.वह मुझे सचमुच एक छोटे बच्चे की तरह रिश्वत देकर डांस सिखा रहे थे’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]