पीपल के पेड़ के नीचे बैठे लगभग आधा दर्जन लोगों को बेकाबू पिकअप वाहन ने कुचला ,चार की मौत

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कोतवाली बिसौली क्षेत्र के बिसौली-आंवला मार्ग पर स्थित एक गांव में शनिवार दोपहर को पीपल के पेड़ के नीचे बैठे लगभग आधा दर्जन लोगों को बेकाबू पिकअप वाहन ने कुचल दिया.इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
पुलिस के अनुसार बिसौली कोतवाली इलाके के पैगाम भीकमपुर गांव में आज दोपहर बाद लगभग आधा दर्जन लोग चबूतरे पर बैठे हुए थे. तभी बेकाबू पिकअप वाहन चबूतरे पर बैठे पर बैठे ग्रामीणों के ऊपर चढ़ गया और उन्हें कुचल दिया. उन्होंने बताया कि इस हादसे में प्रकाश (42), ब्रह्मपाल (35), धनपाल (55), ज्ञान सिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रामवीर और नेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए.उन्होंने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है और हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया. पुलिस ने पिकअप समेत चालक को हिरासत में ले लिया है.
