एक बार फिर मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरों से हलचल

एक बार फिर मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरों से हलचल मच गई थी. लंबे समय से कपल के अलग होने की अफवाहें वायरल होती रही हैं.कभी शादी तो कभी ब्रेकअप मलाइका अर्जुन इन खबरों से सामना करते रहते हैं. हाल में 31 मई को मलाइका अर्जुन के अलग होने की खबर आई थी. सूत्रों के मुताबिक ऐसा कहा गया था कि मलाइका अर्जुन दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए हैं भविष्य में दोस्त बने रहने की बात कही है
अब ब्रेकअप की खबरों पर मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन सामने आया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है. उन्होंने तंजभरे पोस्ट में ब्रेकअप की अफवाहों की ओर इशारा किया है.
मलाइका ने प्यार सपोर्ट की कही बात
एक क्रिप्टिक पोस्ट में मलाइका ने लिखा था, “सुप्रभात… धरती पर सबसे बड़ा खजाना वे लोग हैं जो हमें प्यार करते हैं हमारा साथ देते हैं. उन्हें खरीदा या बदला नहीं जा सकता, हममें से हर किसी के पास उनमें से कुछ ही होते हैं.”
5 साल से डेट कर रहे हैं मलाइका-अर्जुन
अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा पिछले 5 सालों से साथ हैं. दोनों ने साल 2018 में रिलेशनशिप को पब्लिक किया था. अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका का ये रिलेशनशिप किसी को पसंद नहीं आया उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. दोनों इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल माने जाते हैं. मलाइका अर्जुन के बीच 12 साल का एज-गैप है. एक्ट्रेक एक 21 साल के बेटे की मां भी हैं.
