मिजोरम में आये एक के बाद एक कई भूस्खलनों में कम से कम 15 लोगों की मौत

उत्तर-पूर्व के राज्य मिजोरम में मंगलवार को आये एक के बाद एक कई भूस्खलनों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक पत्थर की खदान ढहने से 11 लोग भी शामिल हैं। खबरों के अनुसार मिजोरम में चक्रवात रेमल के कारण आए तूफान के कारण ऐसी भयानक आपदा का सामना करना पड़ रहा है।मिजोरम के मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने बताया कि सुबह 11.15 बजे तक 15 लोगों के मौत की पुष्टि की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 11 शव आइजोल जिले के मेल्थम और ह्लिमेन के बीच एक पत्थर की खदान में भूस्खलन स्थल से बरामद किए गए थे। मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने कहा कि मलबे में अभी भी और शव फंसे हुए हैं।वहीं एक अन्य भूस्खलन स्थल से दो और शव बरामद किए गए हैं, जबकि एक अन्य शव तीसरे स्थल से बरामद किया गया है।
