रकुल ने शेयर कीं हनीमून पिक्चर्स

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास लाइमलाइट में बनी हुई हैं। पहले उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी वहीं अब उनकी हनीमून फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।;”जी हां, शादी के 4 महीने बाद रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी हनीमून पर गए हैं। वहीं हाल ही में रकुल प्रीत ने खूबसूरत डेस्टिनेशन से तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देख कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।
रकुल ने शेयर कीं हनीमून पिक्चर्स
रकुल प्रीत ने सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी हनीमून की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रकुल प्रीत खूबसूरत आइलैंड और शानदार मौसम से इंजॉय करती नजर आ रही हैं। बिकिनी कोऑर्ड सेट में नजर आ रही हैं रकुल प्रीत का ये लुक फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही रकुल लिखती हैं जहां आकाश आत्मा से मिलता है- जब जैगी भगनानी बेस्ट फोटोग्राफर बन जाए। बता दें कि इन तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा -जैकी भाई क्या हनीमून पर फोटोग्राफर बनकर गए हैं। तो वहीं दूसरे ने कहा क्या बात है भाभी जी बहुत प्यारी लग रही हैं आप।
शादी के 4 महीने बाद हनीमून पर गईं एक्ट्रेस
बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी गोवा में हुई थी। दोनों ने इसी साल 21 फरवरी को सात फेरे लिए थे। दोनों ने दो रीति रिवाज से शादी की थीं। एक सिख धर्म के आनंद कारज के अनुसार। और दूसरी सिंधी रीति रिवाज के मुताबिक। बता दें कि दोनों शादी के लंबे समय समय से डेट कर रहे थे। दोनों की डेटिंग पिक्चर्स भी सोशल मीडिया पर आए दिनों वायरल होती रही थीं। फिलहाल तो दोनों की हनीमून पिक्चर्स ने सनसनी मचा दी है।
