राजस्थान-कोलकाता मैच में ऐसे बनाएं अपनी ड्रीम11 टीम, ईनाम होगा पक्का

राजस्थान रॉयल्स कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2024 का 70वां मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में होने वाला है.केकेआर राजस्थान प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं, मगर फिर भी पूरा जोर लगाकर टीमें आखिरी लीग मैच अपने नाम करना चाहेंगी. अब यदि आप इस मैच के लिए अपनी फैंटसी टीम बनाना चाहते हैं, तो आपको उन प्लेयर्स के बारे में बताते हैं, जो आपको ड्रीम टीम में अच्छे प्वॉइंट्स दिला सकते हैं…
बारसपारा स्टेडियम में किसकी मदद करेगी पिच?
राजस्थान रॉयल्स कोलकाता नाइट राइडर्स (RR vs KKR) के बीच सीजन का आखिरी लीग गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान का विकेट ट्रेडिशनली थोड़ा स्लो होता है. हालांकि, भारत की अन्य पिचों की तरह यहां भी बल्लेबाजों के अनुकूल पिच रहने की संभावना है. इस वेन्यू पर अभी तक कुल 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जहां औसत स्कोर 161 रन रहा है.
हालांकि, IPL रिकॉर्ड्स पर गौर करें, तो बरसापारा स्टेडियम में अब तक 3 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें दो बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. जबकि इस सीजन जो मैच खेला गया, उसमें चेजिंग टीम ने जीत दर्ज की. पिच पर आने वाली नमी दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम को फायदा पहुंचा सकती है. बता दें, इस स्टेडियम में 37 हजार 800 दर्शकों के बैठने की क्षमता है.
राजस्थान कोलकाता के मैच की ड्रीम11 टीम
कप्तान : रियान पराग
उपकप्तान : सुनील नरेन
विकेटकीपर : संजू सैमसन, रहमानुल्लाह गुरबाज
बल्लेबाज : यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर
ऑलराउंडर : वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल
गेंदबाज : हर्षित राणा, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती.
राजस्थान बनाम कोलकाता हेड टू हेड (RR vs KKR Head to Head)
IPL इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें 14 मैच कोलकाता ने जीते हैं, जबकि 14 मैचों में राजस्थान ने बाजी मारी है. दोनों में से कोई टीम किसी से कम नहीं है. हेड टू हेड रिकॉर्ड देखकर ये तो तय हो गया है कि मैच कांटे की टक्कर का होने वाला है.
