बाराबंकी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, यह इंडी गठबंधन वाले ताश के पत्ते की तरह बिखरने लगे हैं.अखिलेश पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सपा के शहजादे ने अब नई बुआ की शरण ली है.
वो नयी बुआ जी बंगाल में है और उन्होंने कह दिया है कि मैं INDI वालों को बाहर से समर्थन दूंगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि इनके सपनों की इम्तिहान देखिए कांग्रेस के नेता ने कह दिया कि रायबरेली के लोग प्रधानमंत्री चुनेंगे. यह सुनते ही समजवादी शहजादे का दिल टूट गया बस आसूं नहीं निकले. लेकिन दिल के सारे अरमान बह गए.
पीएम मोदी ने कहा कि इस उटपटांग खिचड़ी को आप लोग वोट देकर अपना वोट बर्बाद करेंगे क्या ? कोई व्यक्ति अपना वोट बर्बाद करना चाहेंगे क्या ? INDI गठबंधन वाला अगर सांसद बनता है तो उसकी पार्टी क्या काम देगी, उनका यही मापदंड होगा कि तुमने मोदी को एक दिन में कितनी गाली दी, कैसी गाली दी, उससे मोदी परेशान होगा मोदी या नहीं? बस यही काम होगा.
