अमेठी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ जनसभा संबोधित करेंगे

अमेठी में लोकसभा चुनाव के लिए बाबा नंद की नगरी नंदमहर में इंडिया गठबंधन की शुक्रवार को जनसभा होगी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ जनसभा संबोधित करेंगे.बताया जा रहा है की अखिलेश यादव कल यादवों की महाकुंभ की नगरी बाबा नंद के धाम पर भी पहुंचकर दर्शन कर सकते हैं.

इसके पहले गांधी परिवार से स्व. राजीव गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे स्व. मुलायम सिंह यादव इसी धाम पर पहुंचकर माथा टेककर अमेठी में चुनाव प्रचार शुरू करते थे.शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश यादव और राहुल गांधी एक साथ अमेठी आयेंगे.दोनों नेता इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के लिए जनसभा को सम्बोधित कर करेंगे.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]