सामने आई अनुपमा की बर्बादी की वजह

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी सीरियल में आगे फिर एक बार अनुपमा का बेटा ही उसका दुश्मन बनने वाला है। बुधवार के एपिसोड की आखिर में मेकर्स ने दिखाया है कि आगे चलकर अनुपमा एक बड़ी साजिश का शिकार होगी।सुपरस्टार शेफ में उसको मिली ट्रॉफी और प्राइज मनी उससे छीन ली जाएगी और यशदीप भी उसके खिलाफ हो जाएगा। अनुपमा की फिर एक बार मीडिया में इज्जत उछाली जाएगी और वनराज शाह को खुश होने का मौका मिलेगा।
अनु की जिंदगी विभीषण साबित होगा तोषू
लेकिन सवाल यह है कि यह सब कुछ होगा कैसे? एक रिपोर्ट के मुताबिक आगे आप देखेंगे कि अनुपमा का बेटा पारितोष अपनी मां के रेस्त्रां में काम करने का ऑफर स्वीकार कर लेगा। वो जाकर अपनी मां से मिलेगा और कहेगा कि मुझे ‘स्पाइस एंड चटनी’ में बतौर वेटर काम करने का प्रस्ताव मंजूर है। अनुपमा यह सोचकर बहुत खुश होगी कि उसका बेटा फाइनली सही राह पर चलने के लिए तैयार है। लेकिन चीजें इतनी सीधी होंगी नहीं जितनी नजर आ रही हैं। अनुपमा का बेटा उसकी सेना का विभीषण साबित होगा।
भरोसा करके फिर मुंह की खाएगी अनुपमा
अनुपमा जहां रेस्त्रां में खुद भी वेटर के कपड़े पहनकर काम करेगी कि उसके बेटे को बुरा ना लगे, वहीं वो इस बात से अनजान है कि पारितोष शाह रेस्त्रां में काम अपनी कामयाबी और बेहतरी के लिए नहीं बल्कि अपनी मां से बदला लेने के लिए कर रहा है। तोषू चाहता है कि अनुपमा फिर एक बार अर्श से फर्श पर उतर आए और अपनी चालाकियों और चालबाजियों से वही अपनी मां के लिए मुश्किलें पैदा करेगा। अपने बेटे को काम पर रखने की वजह से अनुपमा को फिर एक बार मुंह की खानी पड़ेगी।
