अमेरिका ने चीन की मुश्किलें बढ़ा दी……

अमेरिका ने चीन की मुश्किलें बढ़ा दी है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन से आयात किए जाने वाले सामानों पर भारी टैक्स लगाने का फैसला किया है। इसमें बैटरी, ईवी, स्टील, सौर सेल और एल्यूमीनियम सहित कई चीनी प्रोडक्ट्स शामिल है।साथ ही इनमें चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100 प्रतिशत शुल्क, सेमीकंडक्टर पर 50 प्रतिशत और इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी पर 25 प्रतिशत शुल्क शामिल है।इसी साल नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले है और बाइडेन सरकार के इस फैसले से दोनों देशों की अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ सकता है।
