आईपीएल 2024 सीजन धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा…..

आईपीएल 2024 सीजन धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. पिछले कई सीजनों से अलग इस बार टूर्नामेंट में कोई बड़ा विवाद देखने को नहीं मिला था. अंपायरों के फैसलों पर जरूर छोटे-छोटे विवाद हुए लेकिन कोई बड़ा तमाशा देखने को नहीं मिला था.फिर लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के बाद आखिर वो भी हो ही गया, जब फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोएनका ने टीम के कप्तान केएल राहुल को खुलेआम डांट दिया. इसके बाद से ही गोएनका हर किसी के निशाने पर हैं और अब तो टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने भी उन्हें जमकर लताड़ लगाई है.
