पीजीडीएवी ने लगातार दूसरी बार जीता स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब……

अमन भारती की घातक गेंदबाजी और श्रेष्ठ पी. यादव की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत पीजीडीएवी ने आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज को 7 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार द्वितीय स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाईट टी-20 इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।फाइनल मुकाबले में आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 19.2 ओवर में 134 रन बना कर ऑल आउट हो गई। ज्योति आदित्य ने 27 गेंद में 46 रन बनाए। अमन भारती ने 3.2 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटक कर टीम की कमर तोड़ डाली।जवाब में पीजीडीएवी कॉलेज टीम ने 15.1 ओवर में 3 विकेट पर 136 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। श्रेष्ठ पी. यादव ने 39 गेंदों में 74 रन और काव्य ने 33 गेंदों में 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया|

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]