Priyanka Chopra ने बेटी मालती के साथ की कसरत

प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। फिलहाल, वह काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म हेड ऑफ स्टेट की शूटिंग में बिजी है।वह अब तक सेट्स से कई वीडियो और तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं, जिनमें उनके साथ क्यूट मालती भी दिखाई दी है। अब प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो लाइमलाइट बटोर रहा है। दरअसल, इस वीडियो में वह बेटी मालती के साथ ऐसा करतब करती हुई नजर आ रही है। जिसे देखने के बाद फैंस भी हैरान रह गए हैं।

Priyanka Chopra ने मालती के साथ की कसरत

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की थी। साल 2022 में दोनों बेटी मालती के पेरेंट्स बने थे। तब से ही प्रियंका अपनी बेटी के साथ क्यूट मूमेंट्स फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। पीसी चाहे अपने काम में कितनी ही बिजी क्यों ना हो लेकिन वह छोटी मालती के साथ वक्त बिताना कभी नहीं भूलती है। एक्ट्रेस एक मां के तौर पर अपने काम के साथ बेटी का भी बखूबी ध्यान रखना जानती हैं। वहीं, एक बार फिर से प्रियंका मालती बेटी के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अंकाउट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मालती को अपने कंधों पर उठाकर एक्सरसाइज करती दिख रही हैं।

बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बीता रही है पीसी

प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो के अलावा शूटिंग की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिन में से वह कुछ में सिंगल पोज दे रही हैं। तो कभी स्टार कास्ट के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। शूटिंग के साथ ही एक्ट्रेस मालती को लाठी चलाना भी सीखा रही है। मां बेटी की ये जोड़ी फैंस को काफी भा रही है। इन वीडियो क्लिप्स में मालती की क्यूटनेस ने सभी का दिल जीत लिया है। फैंस प्रियंका की बेटी पर कमेंट्स के जरिये खूब प्यार लुटा रहे हैं।

इस बॉलीवुड फिल्म में नजर आएगी Priyanka Chopra

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार साल 2021 में बॉलीवुड कि फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में ही नजर आई थी। फिलहाल, एक्ट्रेस के पास हॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें एक ‘सिटाडेल 2’ और दूसरी ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ है। वहीं, भारतीय फैंस को प्रियंका चोपड़ा जल्द ही खुशखबरी देने वाली है। दरअसल, हिंन्दी सिनेमा की फिल्म ‘जी ले जरा’ में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। इस फिल्म के साथ पीसी काफी वक्त बाद बॉलीवुड में वापसी करेगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]