युगांडा ने अनोखे तरीके से टीम का किया एलान…..


गले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए कई टीमों ने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इस वैश्विक टूर्नामेंट में पहली बार 20 टीमें हिस्सा ले रही है और सभी टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया है।हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी जिसमें से चार टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। हाल ही में भारत ने भी रोहित शर्मा की अगुआई में टीम घोषित की थी। हालांकि, पहली बार टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही युगांडा की टीम ने अनोखे अंदाज में टीम घोषित की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।न्यूजीलैंड ने भी टी20 विश्व कप के लिए टीम घोषित करते समय अनोखा प्रयोग किया था जिसमें उन्होंने दो बच्चों के द्वारा खिलाड़ियों की घोषणा की थी। अब युगांडा की टीम ने भी नया तरीका अपनाया जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। युगांडा ने एक वीडियो जारी कर टीम की घोषणा की जिसमें एक व्यक्ति बाजार, नाइट क्लब, जिम जा रहा है और हर जगह उसे एक खिलाड़ी के नाम का कार्ड दिया जा रहा है। वह व्यक्ति युगांडा क्रिकेट टीम की जर्सी पहना हुआ है। मालूम हो कि युगांडा ने पिछले साल नवंबर में रवांडा पर नौ विकेट से जीत दर्ज कर टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]