मसूरी में कार खाई में गिरने से एक छात्रा सहित पांच छात्रों की मौत

मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के समीप शनिवार सुबह एक कार के खाई में गिरने से देहरादून के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ रहे एक छात्रा समेत पांच छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।ये सभी शुक्रवार को मसूरी घूमने आए थे। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने बताया कि शुक्रवार रात में मसूरी में रुकने के बाद शनिवार सुबह 5:30 बजे सभी देहरादून लौट रहे थे। इस दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।घटना की सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला और एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]