गौहर खान के एक्स संग शादी रचाने जा रही हैं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शिवांगी जोशी, इस दिन सात फेरे लेगी एक्ट्रेस

फेमस टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा के रूप में एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद एक्ट्रेस सोनी टीवी के सीरियल ‘बरसातें: मौसम प्यार का’ में दिखाई दी थीं।इस शो में एक्ट्रेस बिग बॉस फेम एक्टर कुशाल टंडन के साथ नजर आई थी। फैंस ने इस जोड़ी को काफी पसंद किया। उन्होंने टीवी शो में आराधना और रेयांश का किरदार निभाया था। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया। हालांकि शो के दौरान सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफ स्क्रीन बॉन्डिंग को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई

बता दें कि सीरियल खत्म होने के बाद भी दोनो को कई रेड कार्पेट इवेंट और फिल्म स्क्रीनिंग में साथ स्पॉट किया गया। वहीं अब खबर आ रही है कि शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन सगाई करने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक,शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अपने रिश्ते को एक कदम और आगे बढ़ाने के लिए एक्साइटेड हैं। सीरियल के दौरान ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस भी है। जल्द ही दोनों की सगाई हो सकती है। लेकिन अपने रिश्ते को वे दोनों फिलहाल मीडिया की नजरों से दूर रखना चाहते हैं। जब सही समय आएगा तब सोशल मीडिया पर वो अपने कपल होने की घोषणा करेंगे।

ऑफिशियल अनाउंसमेंट है बाकी

बता दें कि इस बात को लेकर शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की तरफ से अभी किसी भी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन आमतौर पर खुद से जुड़ी अफवाह की सच्चाई सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले कुशाल टंडन की चुप्पी इस बात को कंफर्म कर रही है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले कुशाल टंडन का नाम एक हजारों में मेरी बहना है की को-स्टार निया शर्मा और बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान के साथ जोड़ा गया था।

इससे पहले अफवाह थी कि शिवांगी जोशी अपने ‘बालिका वधू 2’ के कोस्टार रणदीप राय को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों ने अफवाहों का गलत बताया और कहा कि वे सिर्फ दोस्त हैं। शिवांगी जोशी ये रिश्ता क्या कहलाता है से मशहूर हुईं। उन्होंने शो में नायरा की भूमिका निभाई और मोहसिन खान के साथ उनकी जोड़ी को पसंद किया गया। उस समय मोहसिन और शिवांगी भी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने इसे स्वीकार भी कर लिया लेकिन बाद में ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया और दोनों अलग हो गए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]