गुजरात वर्सेज बेंगलुरु और चेन्नई बनाम हैदराबाद आज का आईपीएल मैच कहां खेला जाएगा

गुजरात वर्सेज बेंगलुरु और चेन्नई बनाम हैदराबाद आज का आईपीएल मैच कहां खेला जाएगा: इंडियन प्रीमियर लीग में आज दर्शकों को डबल रोमांच देखने को मिलेगा।रविवार को दो शानदार मैच खेले जाने वाले हैं। पहले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम अपने होम ग्राउंड पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टकराएगी। वहीं दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स अपने गढ़ पर सनराइजर्स हैदरबाद से भिड़ने वाली है। आइए जानते हैं कि ये दोनों मैच कहां होंगे।

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस मैदान पर गुजरात टाइटंस ने इस साल 4 मैच खेले हैं जिसमें से उसे केवल 2 में जीत मिली है। आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं इसमें उसे 4 में जीत मिली है। वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9 मैच खेले हैं इसमें वह केवल 2 ही जीत पाई है।

चेन्नई-हैदराबाद के बीच आज का आईपीएल मैच कहां होगा?

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच का आयोजन एम. चिदंबरम स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस मैदान पर इस साल सीएसके ने 3 मैच खेले हैं इसमें उसे 2 में जीत मिली है। आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 मैच खेले है इसमें से उसे 5 में जीत मिली है। वहीं दूसरी ओर सीएसके को 8 में से 4 में जीत मिली है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]