तेलंगाना और यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी

लोकसभा चुनाव 2024 के साथ-साथ राजनीतिक दलों ने उपचुनाव को लेकर भी कमर कस ली है। इसी कड़ी में तेलंगाना और उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

सोमवार को बीजेपी ने तेलंगाना की एक और यूपी विधानसभा की सभी चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

पार्टी ने तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट पर टीएन वामसा तिलक को उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि यूपी की ददरौल सीट से अरविंद सिंह, लखनऊ पूर्व से ओपी श्रीवास्तव, गैंसड़ी से शैलेंद्र सिंह शैलू और दुद्धी सीट से श्रवण गोंड को चुनावी मैदान में उतारा है।जानिए यूपी में कब होंगे उपचुनाव

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर उपचुनाव 20 मई को होंगे। ददरौल सीट पर चौथे चरण में 13 मई, गैंसड़ी सीट पर लोकसभा चुनाव के दौरान छठें चरण में 25 मई को और दुद्धी सीट सातवें चरण में 1 जून को मतदान कराए जाएंगे। वहीं नतीजे लोकसभा चुनाव के साथ 4 जून को आएंगे।

बता दें कि ददरौल सीट पर मानवेंद्र सिंह के निधन, गैंसड़ी सीट पर शिव प्रताप यादव और दुद्धी विधानसभा सीट पर रामदुलार के अयोग्य ठहराए जाने के बाद उपचुनाव होने जा रहे हैं, जबकि लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट विधायक रहे आशुतोष टंडन गोपाल के देहांत के बाद खाली हुई थी। टंडन का निधन 9 नवंबर 2023 को 63 वर्ष की उम्र में हुआ था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]