मेट्रो स्टेशन पर CISF के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

दिल्ली के पश्चिम विहार मेट्रो स्टेशन पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान ने फिर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। ये हफ्ते में दूसरी बार CISF जवान के दिल्ली मेट्रो में आत्महत्या की खबर है।
पुलिस ने बताया कि सीआईएसएफ के एक जवान ने शुक्रवार (05 अप्रैल) को पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार मेट्रो स्टेशन पर खुद को गोली मार ली। जवान ने अपनी ही सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली है।
पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है, जो वायरल हो रही है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जवान डिप्रेशन से पीड़ित था। हालांकि पुलिस उसके इस कदम के पीछे के सटीक कारण की जांच कर रही है।
