ताइवान की राजधानी ताइपे में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार (3 अप्रैल) सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई, जो खतरनाक कैटेगरी में आती है.ये 25 सालों में आया ताइवान में सबसे भीषण भूकंप है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटके इतने ज्यादा तेज थे कि ताइपे के कई हिस्सों की बिजली गुल हो गई है. भूकंप के झटकों के तुरंत बाद पड़ोसी देश जापान अलर्ट हो गया है और उसने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी. लोगों को निचले इलाकों से जाने को भी कहा गया
भूकंप के जोरदार झटकों की वजह से अभी तक किसी के मारे जाने या फिर घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भूकंप की वजह से भूस्खलन और कई जगहों पर इमारतों के गिरने की खबर है. वोलकेनो डिस्कवरी की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटके स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजे महसूस किए गए हैं. भूकंप की गहराई 35 किमी थी और इसे देश के एक बड़े हिस्से में महसूस किया गया. भूकंप की गहराई की वजह से इसे इसके केंद्र में बहुत तेज महसूस किया गया.
