महाराष्ट्र में सुबह-सुबह हिली धरती
महाराष्ट्र में सुबह-सुबह हिली धरती, हिंगोली में भूकंप के दो झटकों से दहशत में लोग

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हिंगोली में 10 मिनट के अंतराल पर दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला झटका सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 रही। दूसरा झटका सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए।
