बहुप्रतीक्षित फिल्मों में कल्कि 2989 एडी का नाम सबसे ऊपर……

बहुप्रतीक्षित फिल्मों में कल्कि 2989 एडी का नाम सबसे ऊपर है। फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। वहीं, इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में दिखेंगे।साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक के दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।इस बीच अमिताभ बच्चन ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। बिग बी इस फिल्म पर देर रात तक काम कर रहे हैं। इस बात का जिक्र उन्होंने अपने ब्लॉग में किया है। अपने ब्लॉग के जरिए अमिताभ ने नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही फिल्म में काम करने का अनुभव साझा किया है।
